
Giridih: सावन के मौके पर शनिवार को महिला चौपाल की ओर से भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार ने सावन मेला का आयोजन किया. इस दौरान सावन मेला में काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां जुटी थी. जहां सावन के पांरपरिक वस्त्रों के बीच महिलाओं ने खूब झूमी और जमकर मस्ती भी की. इस दौरान एक-दुसरे को महिलाओं ने भगवान शिव के पवित्र माह की बधाई देने के साथ शुभकामनाएं भी देते दिखी. देर शाम हुए इस आयोजन में भगवान शिव और माता पार्वती पर आधारित कई झांकियो को भी पेश किया गया. कमोवेश, पवित्र माह सावन को लेकर आयोजित सावन मेले में महिलाओं का उत्साह खूब दिखा. हर कोई सावन के पांरपरिक वस्त्रों में झूमती नजर आई. इधर सावन मेले को सफल बनाने में महिला चाौपाल की कई सदस्यों की भूमिका खास रही.





