JharkhandJharkhand StoryKhuntiOFFBEAT

खूंटी में नदी बचाओ अभियान: बनई नदी में बनाए गए 5 बोरी बांध, नदी के सूखने का क्रम थमा

Khunti: जिले में चल रहे नदी बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को बनई नदी पर एक और बोरीबांध बांधटोली, जामटोली और घाघरा के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर बनाया गया. बोरीबांध बनने के महज दो घंटे के अंदर नदी में आध किमी दूर तक पानी लबालब भर गया. ग्रामीणों के संग बीडीओ मिथलेश कुमार सिंह मुखिया दानियल डुंगडुंग, पूर्व उपमुखिया जगन्नाथ मुंडा और सेवा वेलफेयर सोसाईटी के सदस्यों ने भी श्रमदान किया. अब तक नदी पर पांच बोरीबांध बनाए जा चुके हैं. इस नदी पर कुल 20 बोरीबांध बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

इसे भी पढ़ें: Khunti: जल संचयन की दिशा में नायाब पहल, दो गांवों के 210 ग्रामीणों ने श्रमदान कर 1 ही दिन में बनाया 12 बोरीबांध

इस मौके पर बीडीओ मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि बोरीबांध का निर्माण अनोखी पहल है। जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाईटी और ग्रामसभा जब साथ मिलकर जल संचयन करने और नदी को बचाने का मुहिम शुरू किया है, इससे कहा जा सकता है सामुदायिक रूप से लोगों में नदी और जल को बचाने की मानसिकता विकसित हुई है, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इससे गर्मी के मौसम में भी मवेशियों को पानी मिलेगा, नहाने-धोने को पानी मिलेगा साथ ही मुरहू प्रखंड में किसान दो फसल उगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बालू के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए ग्रामसभा को जागरूक होना होगा। साथ ही लोगों में जागरूकता फैलानी होगी. मंगलवार की सुबह बांधटोली में ग्रासभा हुई, जिसके बाद गांव के सारे लोग नदी को बचाने और जल संचयन के लिए बोरीबांध निर्माण स्थल पर पहुंच गए। बांध बनने के बाद गांव में सारे लोगों ने एक साथ भोजन किया.

गांव के लोग हो रहे जागरूक 

दो साल पहले तक गांव के लोगों को नदी से कोई मतलब नहीं हुआ करता था। जिसके कारण काफी बड़े पैमाने पर अवैघ ढ़ंग से बालू का उत्खनन होने लगा। जब नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडराया, तब जिला प्रशासन, सेवा वेलफेयर सोसाईटी ने ग्रामसभाओं को जागरूक कर नदी बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है। इस नदी के किनारे बसे जामटोली, बांधटोली, बम्हनी, घघारी आदि गांवों की ग्रामसभा ने बालू उठाव पर रोक लगा दिया, जिससे नदी अपने पुराने स्वरूप में लौटने लगी है। नदी में उतरकर जब उसके पानी, मिट्टी और बालू को गांव के लोगों ने स्पर्ष किया, पसीना बहाकर बोरीबांध बनाया, तब उन्हें नदी से प्यार हो गया है। अब वे नदी को दोहन से बचाने का काम कर रहे हैं.

मंगलवार को बने बोरीबांध में श्रमदान करने वालों में दानियल सोय, सुखराम गुड़िया, रोबेन पुर्ती, अनिल गुड़िया, लेपा गुड़िया, टूना मुंडा, इंदी मुंडा, मुनुरेन पुर्ती, जोनसन होरो, फिलीप संगा, संतोष पुर्ती, सुखराम मुंडा, राहुल महतो, सुकुमार महतो समेत तीन गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button