
New Delhi : अगर आप देशसेवा के साथ-साथ अच्छा करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) द्वारा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
एएसआई के कुल 647 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इन पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2022 तक हैं.
इसे भी पढ़ें:पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, नड्डा ने किया NDA की सीटों का बंटवारा
सैलरी
सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये तक की सैलरी मिलेगी.
शैक्षिक योग्यता
देश की किसी भी रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:स्मृति मंधाना दूसरी बार चुनी गईं आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द इयर
आयु सीमा
एक अगस्त 2021 तक 18 से 35 साल की उम्र के अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
ऐसे होगा सिलेक्शन
फर्स्ट फेज में अभ्यर्थी का सर्विस रिकॉर्ड देखा जाएगा, सेकंड फेज में रिटन एग्जाम, थर्ड फेज में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, चौथे फेज में फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और लास्ट में मेडिकल टेस्ट होने के बाद कैंडिडेट का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा.
ये रहेंगे पैरामीटर
- पुरुष (Height)- 170CM
- महिला (Height)- 157CM
- पुरुष (सीना)- 80-85 CM
इसे भी पढ़ें:MLA फंड : 50 लाख की राशि पेयजल योजनाओं में खर्च करने की बाध्यता खत्म, ऐच्छिक रूप से कर सकेंगे खर्च




