
Mumbai : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है. इसमें संजय एक कमरे में अपने बेटे शहरान के कंधे पर हाथ रखकर टहलते हुए नजर आर रहे हैं. ये दोनों बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
मान्यता दत्त ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”पिता और बेटा ठीक होने की राह पर हैं.” वीडियो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. संजय ने सफेद पैंट और सफेद जूते के साथ नीले रंग की शर्ट पहनी थी, जबकि शहरान ने सफेद शॉर्ट्स और काले सैंडल के साथ पीले रंग की टी-शर्ट पहनी थी.
इसे भी पढ़ें :अब नयी तकनीक से खेती बारी के जरिये अपनी तकदीर बदलेंगी जनजातीय समाज की महिलाएं
बैडमिंटन खेलते वक्त संजय दत्त की एड़ी में लगी थी चोट
वीडियो में देख सकते हैं संजय दत्त थोड़ा धीरे-धीरे चल रहे हैं, जबकि शहरान बैसाखी के सहारे एक पैर से उछलते-उछलते चल रहे हैं. वीडियो में ब्लू और रेड दिल वाले स्टीकर भी ऊपर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि बैडमिंटन खेलते वक्त संजय दत्त की एड़ी में चोट लग गई थी. हाल ही में शहरान को भी चोट लगी थी और पिछले हफ्ते उनका प्लास्टर हटा दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने कहा-रिम्स में सभी व्यवस्था आउटसोर्सिंग न होकर स्थायी होनी चाहिए
अभी दुबई में बच्चों के साथ रह रहे हैं
संजय और मान्यता इन दिनों दुबई में अपने बच्चों के साथ रहते हैं. बीते दिन त्रिशाला ने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनके पापा संजय दत्त भी कलिफ़ोर्निया में उनके साथ मौजूद रहे. त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर अपने पापा का फनी अवतार शेयर किया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.
त्रिशाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी में संजय दत्त का फनी अवतार शेयर किया है. हालांकि, वे बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं. त्रिशाला ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “यह फ़िल्टर बेहद फनी है.” त्रिशाला ने अपने पापा के प्रति प्यार भी जताया. उन्होंने लिखा, “मेरे पापा.” इसके साथ उन्होंने लव वाला इमोजी भी शेयर किया.
इसे भी पढ़ें :Nusrat Jahan Baby Boy: नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां




