Jamshedpur

हेमंत सरकार के दो साल, बिचौलिये हुए मालामाल : सहिस

आजसू पार्टी पूरे राज्य भर में चलायेगी सरकार का पोल खोल अभियान, मंगलवार को होगी चौक-चौराहें से इसकी शुरूआत

Jamshedpur : आजसू पार्टी के पूर्व मंत्री सह पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले दो सालों के भीतर पूरे झारखंड को बेहाल करके रख दिया है. इस बीच सिर्फ बिचौलिये ही मालामाल हुए. आजसू पार्टी ने इसे विश्वासघात का दो साल करार दिया है. इसके ख़िलाफ़ आजसू पार्टी की ओर से पूरे झारखंड में सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पोल खोल अभियान चलाने का काम किया जायगा. रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वायदे किए थे. युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्ज माफी, बेहतर सुविधा, 100 यूनिट बिजली मुफ़्त देने, ओबीसी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने समेत कई लोक लुभावन वायदे किए थे. इसके खिलाफ 28 दिसंबर को आजसू पार्टी विश्वासघात दिवस पार्ट टू राज्य भर में मनायेगी. इसके तहत राज्य भर के चौक-चौराहों पर पोल खोल अभियान चलाने का काम किया जायेगा. प्रेसवार्ता में चंद्रगुप्त सिंह, संजय सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, सागेन हांसदा आदि मौजूद थे.

इसे भी  पढ़ें- कदमा पुलिस ने लूट के दो मामलों का किया उद्भेदन, चार गिरफ्तार, सामान बरामद

Related Articles

Back to top button