
Ranchi: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद शनिवार को केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ जम कर बरसे. उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश के 23 करोड़ लोग एक बार फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले गये हैं. कांग्रेस की सरकार थी तब हम लोग 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर ले कर गये थे. श्री खुर्शीद कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि आज महंगाई सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. कोविड की वजह से इन दो माह अप्रैल व मई में दो करोड़ लोग नौकरी खो चुके हैं.
वहीं, 97 फीसदी लोगों की कमाई घट गयी. कोविड से तो दो सालों से परेशान रहे ही इधर, बढ़ती कीमतें भी लोगों को प्रभावित कर रही हैं. श्री खुर्शीद ने कहा कि जहां एक ओर देश में कीमतें बढ़ रही हैं, अब केंद्र सरकार असहाय हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें :नीतीश कैबिनेट का फैसला, जेल में बंद कैदी समय से पहले होंगे रिहा
सरकार हमें देश चलाने दें हम बतायेंगे गड़बड़ी कहां है
श्री खुर्शीद ने कहा कि सरकार सभी जगहों पर फेल हो रही है. सरकार हमें हैंडओवर कर दे हम बतायेंगे कि देश कैसे चलता है और कहां गड़बड़ियां हो रही हैं वो भी बतायेंगे.
उन्होंने कहा कि कोविड का मामला तो इन दो वर्षों में आया है लेकिन, जीएसटी तो पहले से केंद्र सरकार ने लागू कर दिया था. बढ़ती दरों को लोकतंत्र में पैनी नजर से देखा जाता है.
सरकार जीएसटी का बोझ गरीबों पर डाल रही है. ये तो हद हो गयी है कि ऑक्सीमीटर पर भी जीएसटी लगाया जा रहा है. हर घरेलू चीजों पर सरकार ने जीएसटी लगा दिया है. जो चीजें मुफ्त में दी जानी हैं उन्हें दोगुनी-तीनगुनी कीमत पर बेची जा रही है.
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के लिए 75 करोड़ का बजट आवंटित करें सीएमः धुमकुड़िया समिति
कोविड की तीसरी लहर को आने नहीं दें, खुद सचेत रहें और परिवार को भी रखें
श्री खुर्शीद ने कहा कि देश में कोविड ने दो वर्षों में लोगों को काफी प्रभावित किया है. अब तीसरी लहर को देश में नहीं आने दें. खुद भी सचेत रहें और अपने परिवार को भी रखें. देश में दूसरी लहर ने किस कदर नुकसान ढाया है. कितनों को हमलोगों ने खोया है.
इसे भी पढ़ें :अब बाल कल्याण के लिए JJB और CWC को मजबूत करने में जुटी सरकार, 76 पदों पर नियुक्ति के लिए जारी किया विज्ञापन




