
NW Desk: बॉलीवुड के सुपरस्टार दीलीप कुमार इन दिनों अपनी प्रोपर्टी को लेकर चर्चा में हैं. जायदाद को लेकर उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है. जिसके चलते उनकी पत्नी सायरा बानो बेहद घबरा गयी हैं. जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लाट पर झूठा हक़ दावा करने वाला समीर भोजवानी नाम का बिल्डर अब जेल से छूट गया है. जिसको लेकर दीलिप कुमार की धर्म पत्नी सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास मदद की गुजारिश की है.
Request from Saira Banu Khan: The Hon’ble @PMOIndia Shri @narendramodi
Sir, Land Mafia Samir Bhojwani realeased from Jail. No Action Taken despite assurances by CM @Dev_Fadnavis
Padma Vibhushit betrayed, Threatened by money n muscle power. Request meeting wth u in #mumbai— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) December 16, 2018
16 दिसंबर रविवार को सायरा बानो ने दीलिप कुमार के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से पीएम मोदी के नाम एक ट्वीट किया. जिसपर उन्होंने साफ़ शब्दों में लिखा कि वो पीएम मोदी से निवेदन करती हैं कि माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट चुका है. इससे पहले सीएम देवेंद्र द्वारा आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं की गयी. जिसके बाद से दिलीप कुमार को धमकी दी जा रही है. अंत में सायरा बानो ने पीएम मोदी से खास मुलाकात के लिए आग्रह किया है.
बॉलीवुड एक्टर दीलिप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था. लेकिन अब वो रिहा हो चुका है.




