
Paris : गत चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत, पी वी सिंधू और साइना नेहवाल की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में इस साल के पहले बीडब्ल्यूएफ खिताब पर लगी होंगी.
दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना डेनमार्क ओपन के फाइनल तक पहुंची लेकिन रविवार को शीर्ष रैंकिंग वाली ताइ जू यिंग से हार गई. वहीं सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीकांत के पास भी फ्रेंच ओपन की तैयारी के लिये काफी कम समय था.
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ओडेंसे में पहले दौर में ही हार गई थी.
इसे भी पढ़ें : कोहली का चौंकानेवाला बयानः कहा- क्रिकेट का आनंद लेने के लिए मेरे पास बचे हैं कुछ ही साल
खिताब की प्रबल दावेदार
श्रीकांत के अलावा पुरूष एकल वर्ग में भारत के बी साइ प्रणीत और समीर वर्मा भी खेलेंगे. समीर को डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने हराया था.
अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रांकीरेड्डी मिश्रित युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे.
इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में ताइ जू और केंटो मोमोटा एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार होंगी.
इसे भी पढ़ें : भारतीय सेना ने पाकिस्तान से कहा- अपने लोगों के शव ले जाओ
साइना का सामना साएना कावाकामी से
महिला वर्ग में ताइ जू, साइना, सिंधू और कैरोलिना मारिन की चुनौती होगी. वहीं पुरूष वर्ग में चेन लोंग, सोन वान हो, विक्टर एक्सेलसेन और शि युकी प्रबल दावेदारों में होंगे.
श्रीकांत पहले दौर में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी वोंग विंग कि विंसेंट से खेलेंगे जबकि साइना का सामना 37वीं रैंकिंग वाली साएना कावाकामी से और सिंधू की टक्कर 11वीं रैंकिंग वाली बेइवेन झांग से होगी. झांग ने सिंधू को पिछले सप्ताह हराया था.

खिताब की प्रबल दावेदार
साइना का सामना साएना कावाकामी से


