National

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 12वीं बार आया जेल से बाहर

Rohtak: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. जानकारी के मुताबिक रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5:26 मिनिट पर जेल से बाहर निकाला. राम रहीम को इस बार 20 दिन की पैरोल मिली है .माना जा रहा है इस बार बाबा बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा. वह करीब 8 साल बाद सिरसा पहुंचा है. वहीं साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जेल से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक, हनीप्रीत खुद सिरसा प्रमुख डेरा प्रमुख राम राम रहीम को डेरे की दो गाड़ियों के साथ लेने जेल पहुंची थी. इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे. राम रहीम पिछले 8 सालों में पहली बार सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा है.

Related Articles

Back to top button