
Sahibaganj : सोमवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा साहिबगंज नगर क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज नया टोला में महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में पहुंचे. यहां वो मां पार्वती,नंदी जी,एवं काल भैरव की प्राण- प्रतिष्ठा के लिए आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए.
कलश यात्रा नया टोला महाकालेश्वर मंदिर से चलकर पुरानी साहिबगंज गंगा घाट से कलश में गंगा जल भरा गया, विधायक अनंत ओझा ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला एवं पुरुषों को स्वागत किया.
विधायक अनंत ओझा को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके रामानंद साह, स्थानीय वार्ड पार्षद कौशल किशोर ओझा, कार्तिक साह, विनोद चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : रोहिंग्याई, बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही राज्य सरकार, संथाल में चेंज होते डेमोग्राफी का हो सर्वेः बाबूलाल




