

साहिबगंज।झामुमो के केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा के बोरियो पहुंचने पर ग्वाला मोड़ चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने की अपील की।
पंकज मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए पहल करने का भी आह्वान किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, संजय मिश्रा, मो. एजाज अंसारी, स्टीफेन मुर्मू, गफ्फार अंसारी, निताय मंडल, जेठा मरांडी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




