Dharm-Jyotish

नये वर्ष में लगातार 12 घंटे, 16 भारतीय भाषाओं में ध्यान का प्रशिक्षण देगी सहजयोग संस्था

Ranchi: माताजी निर्मला देवी प्रणित सहजयोग संस्था द्वारा नव वर्ष में भव्य नव जागृति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. सहज योग केंद्र रांची,  राष्ट्रीय सहजयोग ट्रस्ट नयी दिल्ली व सहजयोग प्रतिष्ठान पुणे द्वारा सहज योग स्वर्ण जयंती वर्ष को उत्सव रूप में देश भर में मनाया जाना है.

इस अवसर पर 16 भारतीय भाषाओं में लगातार 12 घण्टे तक ऑनल़ाझ्न ध्यान की अनुभव सिद्ध पद्धति का नि:शुल्क प्रशिक्षण के 16 कार्यक्रम आगामी 3 जनवरी 2021 रविवार को प्रातः 9 से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किये जायेंगे, जिसमें 45 मिनट के प्रत्येक सत्र में प्रातः नौ से रात्रि नौ तक लगातार 16 भाषाओं में ध्यान सिखाया जायेगा.

सबसे पहला सत्र संस्कृत में होगा, उसके बाद हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, सिंधी एवं अंग्रेजी समेत कुल 16 भाषाओं में समस्त भारत में  एक साथ वेबसाइटwww.sahajayoga.org.in/live  पर इसका प्रसारण होगा.

वैश्विक स्तर पर महामारी से लड़ते हुए हमारे देश में स्वास्थ्य और समृद्धि का ईश्वरीय आशीर्वाद पाने हेतु सहज योग के निशुल्क ऑनलाइन ध्यान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ने के आग्रह करते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश रॉय ने बताया कि आगामी 4 से 10 जनवरी तक साधकों को निशुल्क मार्गदर्शन भी दिया जायेगा.

उल्लेखनीय है कि सहजयोग संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से रोग रक्षा एवं स्वास्थ्य संतुलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ध्यान के अनेक निशुल्क कार्यक्रम प्रसारित किये जाते रहे हैं.

सभी भारतीय भाषाओं  की जानकारी  और उनके प्रसारण की विशेष जानकारी सहज योग साइट पर जा कर ली जा सकती है. ऑन लाइन लिंक के साथ ही टोल फ्री नंबर 18002700800 पर संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button