
Ranchi: शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 83 हजार से अधिक वादों का निष्पादन किया गया एवं 7.5 करोड़ से अधिक रूपयों की समझौता राशि की वसूली विभिन्न वादों में किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन एवं लिटिगेशन के वादों का निष्पादन सम्मिलित है.

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायिक दण्डाधिकारियों के लिए 23 बेंच एवं कार्यपालक दण्डाधिकारियों के लिए 19 बेंच का गठन किया गया था. इससे पहले रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन हुआ. उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, रशिकेष कुमार, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश संजीता श्रीवास्तव, पी.ओ.,एम.ए.सी.टी., मनिष, सचिव, डालसा राकेश रंजन, अध्यक्ष, रांची जिला बार एसोसिएशन शंभू प्रसाद अग्रवाल, सचिव, जिला बार एसोसिएशन रांची संजय विद्रोही, आदि उपस्थित थे.
आयोजन के दौरान सिविल कोर्ट में हाई कोर्ट के जस्टिस एस. चंद्रशेखर, जस्टिस राजेश कुमार, जस्टिस गौतम कुमार चौधरी राष्ट्रीय लोक अदालत की गतिविधियों को देखने के लिए आये थे एवं निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये थे.
इसे भी पढ़ें: जानिये झारखंड के किन जिलों में हवाई सेवा शुरू होने की बंधी उम्मीद, किस जिले में हवाई पट्टी का हो रहा एक्सटेंशन




