JharkhandLead NewsRanchi

उदयपुर की घटना के बाद समाजसेवी भैरव सिंह की बढ़ायी गयी सुरक्षा

Ranchi : उदयपुर घटना के बाद रांची जिला प्रशासन ने समाजसेवी भैरव सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार उदयपुर घटना के बाद कई संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से भैरव सिंह की सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की थी. इसके बाद भैरव सिंह की सुरक्षा बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद भैरव सिंह के घर की सुरक्षा के लिए करीब एक दर्जन जवानों को तैनात किया गया है. बता दें कि रांची में 10 जून को मेन रोड में हुई हिंसा के बाद भैरव सिंह के घर पर भी पत्थरबाजी की गयी थी. उपद्रवियों की पत्थरबाजी से घर के लोग दहशत में आ गये थे. इसके बाद भैरव सिंह के घर की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें:CM हेमंत से जुड़े खनन व शेल कंपनी मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को

दी जाती है जान से मारने की धमकी

भैरव सिंह ने हाल ही में रांची कोर्ट में एक कंप्लेन केस दायर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है. भैरव सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजीएम कोर्ट में केस दायर किया है. कोर्ट में तबलीगी जमात, झारखंड मुस्लिम युवा मंच, सोफिया और परवेज नामक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. भैरव सिंह ने कोर्ट में जानकारी दी है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जाती है.

इसे भी पढ़ें:सर्वजन पेंशन योजना से कोई भी योग्य लाभुक न छूटेः छविरंजन

Related Articles

Back to top button