ChatraJharkhand

चतरा नगरपालिका के सफाई कर्मी गये सामूहिक हड़ताल पर

  • सेवा स्थायीकरण सहित अन्य मांगों के समर्थन में गये हड़ताल पर
  • इनके हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

Chatra : झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन संघ के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मी पांच दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर चले गये हैं. सफाई कर्मियों के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गयी है.

सफाई कर्मियों ने सरकार के समक्ष तीन सूत्री मांग रखी है जिसमें कार्यालय में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की सेवा स्थायीकरण, सेवा विमुक्त कर्मियों को पेंशन सरकारी खजाने से देने व कार्यालय में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग शामिल है.

कर्मियों का आरोप है कि वे लोग जान जोखिम में डाल विषम परिस्थितियों में भी दिन-रात कड़ी मशक्कत कर शहर को साफ-सुथरा रखते हुए लोगों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. बावजूद उन्हें समुचित लाभ नहीं मिलता है.

कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे.

गौरतलब है कि राज्य भर के नगर परिषद कर्मी फेडरेशन के आह्वान पर पांच दिनों के सामूहिक हड़ताल पर चले गये हैं.

इसे भी पढ़ें – पलामू: 20 हजार रिश्वत लेते राजस्व उपनिरीक्षक गिरफ्तार, पलामू एसीबी ने किया इस वर्ष का 13वां शिकार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button