
Ranchi: पश्चिम बंगाल में विस्फोटक और डेटोनेटर की सप्लाई करने के आरोप में बोकारो निवासी मेराजुद्दीन अली खान और बीरभूम निवासी मीर मोहम्मद नुरुज्जमां को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद आऱोपियों को एनआईए ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया है. बोकारो निवासी मेराजुद्दीन अली खान ने इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और जिलेटिन छड़ों की आपूर्ति की थी. वहीं मीर मोहम्मद नुरुज्जमां ने अमोनियम नाइट्रेट की आपूर्ति की थी. पूछताछ में एऩआईए को कई अहम जानकारी मिली है. दोनों आरोपी को हाल ही में एनआईए ने रानीगंज और कोलकाता से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था. बता दें कि जून 2022 में एक एसयूवी से एसटीएफ ने 81000 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया था. चालक को गिरफ्तार किया गया था. मामले को लेकर बीरभूम के मोहम्मद बाजार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था, इसके बाद सितंबर 2022 में एनआईए ने टेकओवर कर मामले की जांच शुरु की. कई आरोपी इस मामले में जेल में बंद है.




