JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर का निर्देश, लक्ष्य के अनुरूप कुआं निर्माण की स्वीकृति जल्द दें अधिकारी

Ranchi: ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना अंतर्गत कूप निर्माण कार्य के लक्ष्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश सभी उपविकास आयुक्तों को दिया है. सचिव ने स्पष्ट किया है कि जिलों को जो कुंआ निर्माण का लक्ष्य दिया गया है उसके अनुरूप अविलंब स्वीकृति इत्यादि की प्रक्रिया करते हुए काम पूरा कराएं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 4 नये इकोनॉमिक रोड कॉरिडोर व दो टूरिस्ट कॉरिडोर से बदलेगी तस्वीर, घटेगी दूरी, तैयार हो रहा डीपीआर

उन्होंने यह भी कहा है कि जिन जिलों मे लक्ष्य पूर्ण नहीं होने की संभावना है वे पूरी स्पष्टता के साथ कारण बतायें ताकि उस पर अग्रतर कार्रवाई की जा सके.ऐसे जिलों के लिए स्वीकृत लक्ष्य को अन्य जिलो में ट्रांसफर किया जायेगा. आवश्यकतानुसार कूप निर्माण का आवंटन किया जायेगा.

बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना से झारखंड सरकार ने एक लाख कुंआ निर्माण का लक्ष्य रखा है. ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतनुसार कुंआ निर्माण किया जायेगा. यह प्रयास हो रहा हे कि सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो ऐसे में लाभुकों के साथ समन्वय करके कुंआ निर्माण कराया जायेगा ताकि इसका अधिकतम लाभ खेती कार्यो में हो सके.

Related Articles

Back to top button