Uncategorized

रांची : भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी ने राज्य के मुद्दों पर प्रस्ताव किया पास, भूमि लूट और भूख से मौत पर हुआ मंथन

Praveen Kumar, Ranchi

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भाकपा माले की केन्द्रीय कमेटी ने देश और दुनिया की घटनाओं एवं प्रवृतियों पर अपना प्रस्ताव पास किया. उस प्रस्ताव के संबंध में जनार्दन प्रसाद (भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य) ने  जानकारी दी. जनार्दन प्रसाद ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय कमेटी में राज्य के कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई. जिसमें राज्य में भूमि लूट (लैंड बैक)और भूख से हो रही मौत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा जैसे रोजगार के आयामों पर सरकार का नकारात्मक रवैये के खिलाफ भी पार्टी जोरदार तरीके से 2018 राज्य में आवाज बुलंद करेगी.

Praveen Kumar, Ranchi

दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भाकपा माले की केन्द्रीय कमेटी ने देश और दुनिया की घटनाओं एवं प्रवृतियों पर अपना प्रस्ताव पास किया. उस प्रस्ताव के संबंध में जनार्दन प्रसाद (भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव एवं पोलित ब्यूरो सदस्य) ने  जानकारी दी. जनार्दन प्रसाद ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय कमेटी में राज्य के कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई. जिसमें राज्य में भूमि लूट (लैंड बैक)और भूख से हो रही मौत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा जैसे रोजगार के आयामों पर सरकार का नकारात्मक रवैये के खिलाफ भी पार्टी जोरदार तरीके से 2018 राज्य में आवाज बुलंद करेगी. पार्टी गरीब, भूमिहीन, मजदूरों के सवाल पर लगातार संघर्ष करती रही है. वहीं पार्टी की केंद्रीय कमेटी की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार पार्टी ने अपना एक नजरिया एवं जनमुद्दे को लेकर जनगोलबंदी के नये आयाम गढ़ने की रणनीति बनायी है, इन सवालों को लेकर जर्नादन प्रसाद से खास बातचीत.

नेपाल में वामपंथी गठजोड़ का विजय पर केंद्रीय कमेटी गर्मजोशी से बधाई देती है, यहां हुये चुनाव परिणाम खासतौर पर इसलिए महत्वपूर्ण थे क्योंकि नेपाल के नवनिर्मित संविधान के तहत या पहली बार चुनाव हुआ. पार्टी के द्वारा नेपाली कम्युनिस्टों द्वारा किए गए संयुक्त प्रयास को अपनी शुभकामनायें बैठक में दी. भाजपा के द्वारा देश भर में सांप्रदायिकता का जहर घोलने के विरोध में पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ लड़ेगी और सेक्युलर विचारधारा को एक मंच पर लाने के अपने प्रयास को और तेज करेगी.

इसे भी पढ़ें – रांचीः सचिवालय में पूरी तरह रिक्‍त हो जायेंगे प्रशाखा पदाधिकारी के 757 पद

पार्टी ने ईवीएम मशीन के बारे में उठाए जा रहे सवाल पर मंथन किया

पार्टी ने चुनाव में  बैलेट पेपर की वापसी की भी मांग की एवं कहा की ईवीएम मशीन के बारे में उठाए जा रहे सवाल और खतरों के अंदेशे पर गहन विचार मंथन किया. वहीं केंद्रीय कमेटी ने नोट किया कि हाल के दिनों में हुये चुनाव पूर्व चुनाव आयोग द्वारा रैंडमली तरीके से ईवीएम मतों और वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने की कसरत भी फरर्जी मतदान के संदेह दूर नहीं कर सका क्योंकि चुनाव में खुद ही स्वीकार किया कि चार बूथों में ईवीएम व वीवीपैट के वोटों का मिलान सही नहीं निकला, इसलिए कई पार्टी मांग करती है कि आने वाले चुनाव में बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाय.

पार्टी ने तमिलनाडु में ओखा चक्रवर्ती से प्रभावित लोगों को विपदा में सहभागिता व्यक्त करती है. केन्द्र सरकार ने हताहत की तुरंत सहायता भेजने के बजाय, गुजरात चुनाव में व्यस्त रहने की वजह से प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार की तीव्र निंदा की. केन्द्रीय कमेटी ने मांग की है कि केन्द्र सरकार बताये कि उसने ओखा चक्रवात को राष्ट्रीय विपदा घोषित क्यों नहीं किया.

इसे भी पढ़ें – कोयला घोटालाः दिल्ली हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा की सजा पर लगायी 22 जनवरी तक रोक (जानिये कैसा था कोड़ा का मजदूर से मुख्यमंत्री बनने का सफर)

जगन्नाथ मिश्रा को बरी और लालू की सजा पर भी हुआ मंथन

पार्टी ने टूजी घोटाले के सभी आरोपियों को बरी किये जाने से अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने और उन पर मुकदमा चलाने के मामले में सीबीआई एवं अभियोजन पक्ष की भूमिका और उसकी गंभीरता पर गहरे  गहरे सवाल खड़े किये हैं. जबकि अदालत ने अपने फैसले में भी अभियोजन पक्ष को इस बात के लिये लताड़ा है.  मुकुल रोहतगी, जिन्होंने पहले टू-जी मुकदमे में अनिल अंबानी की ओर से प्रतिनिधित्व किया था. बाद में वर्तमान सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता बना दिये गये. नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रहे मौजूदा सरकार उसी पिठ्ठू पूंजीवादी की प्रतीक है, जो 2जी घोटाला बन गया था, इसके खिलाफ राष्ट्रीय विक्षोभ को भुनाकर और भ्रष्टाचारियों को अदालत के कटघरे में खड़ा करने के वादे पर सत्ता में आई थी. आज जब मोदी ने द्रमुक अध्यक्ष करूणानिधि से मुलाकात करके उसके गले लगा लिया था और इसके कुछ ही दिन के अंदर 2जी घोटाले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया. सरकार को जबाब देना चहिए कि इस घोटले के सभी आरोपियों को दंडित कराने में सरकार आखिर क्यों नाकाम रही. यह सरकार को बताना चहिए. केंद्रीय कमेटी की बैठक में एक पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी करके एक अन्य मुख्यमंत्री लालू यादव को सजा सुनाया जाने पर भी चर्च की गई और कहा गया कि यह जातिगत पक्षपात को ही दर्शाता है.

मोहम्मद अफराजुल की हत्या के खिलाफ भी केंद्रीय कमेटी ने प्रस्ताव पास की. पार्टी ने आह्वन किया है कि समूची पार्टी भगवा आतंकवाद द्वारा मोहम्मद अफराजुल की हत्या तथा भारत में मुसलमान एवं ईसाइयों पर सिलसिलेवार ढंग से होने वाले हमले का विरोध करने में जनता के हर हिस्से में पाटी जाकर  छात्र,मजदूर,किसान, महिलाओं को गोला बंद करने का भरसक प्रयास करेगी. साथ ही सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के अलावा उन्हें जेल भेजने के खिलाफ भी पार्टी ने प्रस्ताव पास किया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button