
Ranchi: राज्य के प्रत्येक विधायक को बकाया 60-60 लाख रुपये का आवंटन जारी कर दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने विधायक फंड से यह राशि आवंटित की है. यह राशि इस वित्तीय वर्ष 2023-24 के कुल प्रावधानित राशि 410 करोड़ में से दी गयी है. इससे पूर्व भी एकमुश्त राशि का आवंटन किया गया था,लेकिन कुछ बकाया रह गया था.
इसे भी पढ़ें: मनरेगा एक्ट के उल्लंघन में फंसे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अफसर विनय कुमार सुमन, चलेगी विभागीय कार्यवाही
बता दें कि विधायक फंड से पांच-पांच करोड़ रुपये हर वर्ष दिए जाते हैं। इस राशि से विकास कार्य किए जाते हैं। विधायकों के अनुशंसा से सारा कार्य होता है। कैबिनेट के फैसले के बाद नियमों को क्षांत कर सभी विधायकों को एकमुश्त राशि देने का निर्णय लिया गया था. इसी आलोक में ग्रामीण विकास विभाग ने प्रत्येक विधायक को 4.40 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी. शेष 60 लाख का आवंटन रह गया था. राज्य के कई विधायकों ने सरकार से अविलंब आवंटन देने की मांग रखी थी,जिसके बाद बकाया आवंटन भी कर दिया गया है.
सभी जिलों को निर्देश, डीसी बिल जमा करना होगा
ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलोंं के उपायुक्त व उपविकास आयुक्तों को निर्देश दिया है और विधायक फंड आवंटन की जानकारी दी है. विभाग ने इसके अलावा बकाया डीसी बिल भी जमा करने को कहा है. नहीं जमा करने की स्थिति में कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है.




