
Ranchi: झाप्रसे सेवा के अधिकारी विवेक कुमार सुमन पर विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. जामा बीडीओ के पद पर रहते हुए उनके उपर गंभीर आरोप लगे थे. पंचायत स्तर के योजनाओं का प्रखंड स्तर के एफटीओ कराने, बिना कार्य कराये कुल 9,73,500.00 रुपये की राशि पंचायत एवं प्रखंड से निकासी करने, मनरेगा एक्ट का खुल्लम खुल्ला उउल्लंघन करने, भ्रष्टाचार में शामिल रहने सहित कई आरोप लगे.
दुमका डीसी के आदेश पर हो चुकी है जांच
पूरे मामले पर दुमका उपायुक्त ने 24 मई 2018 को आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की है. इसकी जांच करायी गयी जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप प्रमाणित पाया गया, जिसके बाद विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया गया है. कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.




