Education & Career

36वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए RU की टीम बेंगलुरु रवाना

Ranchi : 36वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल (जैन उत्सव) में भाग लेने के लिए रांची विश्वविद्यालय की टीम आज जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. टीम में रांची विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों के साथ 2 शिक्षक और 2 टीम मैनेजर भी शामिल हैं. 36वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में 24 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया है.

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) अजीत कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देकर विदा किया. उनके साथ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) तपन कुमार शांडिल्य ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ एमसी मेहता एवं डीएसडब्ल्यू डॉ गौरी शंकर झा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के उप- निदेशक (सीवीएस) डॉ स्मृति सिंह, विभागाध्यक्ष (इंग्लिश) डॉ विष्णु महतो एवं समन्वयक (परफोमिंग आर्ट्स विभाग) डॉ नियती कल्प उपस्थित थे.

इन्हें बनाया गया है टीम मैनेजर

विद्यार्थियों के साथ टीम मैनेजर के रूप में डॉ. पूनम सहाय और सुजीत कुमार शर्मा रहेंगे. साथ ही परफोर्मिंग आर्ट्स के शिक्षक सुजीत सेनगुप्ता और विवेक दास भी रहेंगे.

विद्यार्थी सात इवेंट्स में लेंगे हिस्सा

ये विद्यार्थी वहां कुल 7 इवेंट्स में भाग लेंगे. जिसमें म्यूजिक इवेंट के वेस्टर्न वोकल सोलो में यामिमा कच्छप, लिट्री इवेंट के क्विज में युवराज प्रसाद, आकाश कुमार, आकाश कुमार झा, थिएटर इवेंट के मिमिक्री में जीतेन्द्र कुमार, फाइन आर्ट्स इवेंट्स के क्ले मोडलिंग में गौरव पाल, कार्टूनिंग में शुभम कुमार दुबे, इंस्टालेशन में रमा कुमारी, चंद कुमारी, गौरव पाल, शुभम व दुबे एवं मेहंदी में जेनिश खलखो अपना हुनर दिखायेंगे.

इसे भी पढ़ें – CRICKET CLINIC-MSD: धौनी की पाठशाला से महिला क्रिकेटरों को मिलेगी नयी उड़ान

Related Articles

Back to top button