ChaibasaCrime NewsJharkhand StoryRanchi

चक्रधरपुर: नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत

Chakradharpur: भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा़ पंचायत के मेरालगड़ा की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड के मेरालगड़ा गांव निवासी 23 वार्षीय हरीश चंद्र गोप मंगलवार को जंगल की ओर लकड़ी लाने जा रहा था, तभी नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
इसे भी पढ़ें: Palamu : मेदिनीनगर मुख्य बाजार से 2.60 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, दो दुकानदारों को लगाया गया 1.30 लाख का जुर्माना

इधर पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी बम की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि इन दिनों नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने में सारंडा जंगल में आईईडी बम लगाया है. जिसकी चपेट में अब तक कई लोग और पुलिस आ चुके हैं. इससे पहले टोंटो प्रखंड में भी आईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

नक्सलियों ने पेड़ काटकर रास्ता किया जाम ,पुलिस को किया गुमराह

गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पेड़ काटकर और पोस्टर और बैनर लगाकर विरोध जताया है. बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 12 से 24 फरवरी तक प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं. इसी के तहत नक्सलियों द्वारा घटना को अंजाम दें रहें हैं. सोमवार की रात गोइलकेरा थाना अंतर्गत आराहासा सड़क मार्ग के रेंगरबेरा गांव के समीप एक पेड़ काटकर गिरा दिया. जिस कारण से रास्ता बंद हो गया था। नक्सलियों ने कटे पेड़ पर ही दर्जनों पोस्टर और बैनर छोड़कर प्रतिरोध दिवस सप्ताह का विरोध जताया है. पोस्टर में नक्सलियों ने पोस्टर में आदिवासियों के ऊपर हों रहें अत्याचार और जंगल में पुलिस द्वारा चलाई जा रही अभियान बंद करने सहित कई बातें लिखी गई है। नक्सलियों ने दूसरी तरफ गोइलकेरा थाना अंतर्गत इचाहतु गांव के पास पुलिस ने मुख्य सड़क से तार और बक्सा बरामद किया है। जिस तरह तार और बक्सा था उससे लगता था कि नक्सली आईडी बम लगाया है। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरी छानबीन की तो पुलिस को कुछ नहीं मिला। बाद में पुलिस द्वारा दोनों जगह सड़क से गतिरोध को हटाया तो सड़क पर यातायात शुरू हुआ.

Related Articles

Back to top button