Crime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur : टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस से बैगलोर जा रहे 10 नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू, काम दिलाने ले जा रहे थे बंगलौर

Chakradharpur : पैसे कमाने के सपने दिखाकर परदेस ले जा रहे हैं 10 नाबालिक बच्चों को चक्रधरपुर के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया है. हालांकि, नाबालिक को ले जाने वाले व्यक्ति को आरपीएफ पकड़ नही पाई है. रेस्क्यू किए हुए नाबालिग में 5 किशोर ओ 5 किशोरी शामिल है. सभी को टाटा यशवंतपुर एक्सप्रेस से बेंगलुरु ले जाया जा रहा था. इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी नाबालिक बच्चों को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर खड़े थे. आशंका होने पर सभी नाबालिगों से आरपीएफ ने पूछताछ शुरु कर दी. पूछताछ में 9 युवक युवतियां पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला मुख्यालय मुफस्सिल थाना के विभिन्न गांव के बताया, जबकि एक सोनुआ थाना के लोटापहाड़ की रहने वाला है. उन्होंने बताया कि बैंगलोर में काम दिलवाने के लिए ले जा रहा है लेकिन कौन लेकर जा रहा है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है. आरपीएफ के महिला पुलिस ज्योति कुमारी भी पूछताछ की, लेकिन नाबालिक युवतियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन सब सेंटर गोइलकेरा के टीम लीडर आनंद प्रधान को बुला कर सौंप दिया. हालांकि रात हो जाने के कारण सभी को चक्रधरपुर में रखा गया है.

ये भी पढ़े : गिरिडीह में हड़ताली निगम कर्मियों ने हेमंत सरकार के खिलाफ निकाला जुलूस

Related Articles

Back to top button