
Ranchi: झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग से कक्ष आवंटित किया गया है. इस संबंध में शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.
विधानसभा के उप सचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है, “नये विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए नमाज कक्ष के रूप में कमरा संख्या TW-348 आवंटित किया जाता है.”
बता दें कि शुक्रवार को ही झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है. उसी के बाद शाम को उक्त आदेश जारी किया गया.
आदेश की प्रति सोशल मीडिया में शेयर हो रही है. सवाल उठाये जा रहे हैं कि क्या अन्य धर्मों की उपासना के लिए भी विधानसभा भवन में कोई कमरा आवंटित किया गया है.
इसे भी पढ़ें – Ramgarh: घर में घुसे चोरों ने वृद्धा पर किया जानलेवा हमला, पुलिस बोली- सुबह आकर दर्ज करा दीजिए मामला




