
Giridih: दहेज के लिए पत्नी को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के आरोपी पति को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने इस दौरान पति को दहेज उत्पीड़न का भी कसूरवार ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई. कोर्ट ने इन दोनों अलग अलग धाराओं में आरोपी पति के खिलाफ 10 हजार और 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. गिरिडीह के तृतीय अपर जिला एंव सत्र न्यायधीश आनंद प्रकाश की कोर्ट ने शनिवार को आरोपी पति को सजा सुनाया. मामला तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव का है, जहां आरोपी पति प्रकाश दास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा 498 ए में तीन साल और सुसाईड के लिए उकसाने के मामले में सेक्शन 306 में 7 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है.
इसे भी पढ़ें: पलामू में एक ऐसा मनरेगा मजदूर, जिसे जेल में होने के बाद भी मिलती रही मनरेगा में हाजिरी और मजदूरी
क्या था मामला
मामला तिसरी थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव का है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रकाश दास की शादी काजल से हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी पति ने दहेज नहीं लाने पर सुसाईड तक करने को पत्नी को उकसाया. साल 2019 में पति के उकसाने पर पत्नी काजल ने आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतका काजल की मां मुन्नी देवी ने तिसरी थाना में अपने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया था. जानकारी के अनुसार आरोपी पति प्रकाश दास जम्मू-काश्मीर के लद्दाख में एक होटल में काम किया करता था, लेकिन घर आने पर पत्नी को मायके से दहेज लाने का दबाव भी डालता था.




