JharkhandRanchi

नयी ट्रैफिक व्यवस्था का व्यवसायी करेंगे विरोध, 28 को होगी बैठक

Ranchi: नगर निगम की ओर से लघुभार माल वाहकों के लिये नई व्यवस्था लागू की गयी है. जिसके विरोध में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने नगर आयुक्त और ट्रैफिक एसपी से मिलें. जहां अधिकारियों को एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया. इसके साथ ही एसोसिएशन की बैठक हुई. जिसमें तय किया गया कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर चैंबर ऑफ कॉर्मस, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत अन्य व्यवसायिक संगठन एक साथ इस पर चर्चा करेंगे. वहीं, आने वाले 28 जुलाई को एसोसिएसन सदस्यों की बैठक बुलायी गयी है. जिसमें शहर की यातायत व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर विचार विमर्श किया जायेगा. परिवहन व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में रांची विधायक श्री सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, कांके विधायक समरी लाल, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: गांव में दहशत फैलाने के लिए निर्माणाधीन मकान में डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-गोली बरामद

Related Articles

Back to top button