JharkhandPakurRanchi

महेश कुमार संथालिया बने डीडीसी पाकुड़

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है. संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग महेश कुमार संथालिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त पाकुड़ के पद पर स्थापित किया गया है. अपर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां संजय कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण साहिबगंज के पद पर स्थापित किया गया है. इसके साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है वैसे पदाधिकारी को कार्मिक विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Back to top button