
Ranchi: झारखण्ड के पाकुड़ जिले में पत्थर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है. मृतक पत्थर कारोबारी का नाम मगबूल शेख उर्फ शेखू है. जानकारी के अनुसार, रात में वे अपने घर के पास स्थित चाय दुकान पर चाय पीने गए थे. उस दौरान बारिश शुरू हो जाने से वे वहीं रुक गए. देर रात जब बारिश थमी और वे घर लौटने लगे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाए छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों में से एक ने उनकी पीठ पर गोली मार दी. जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर दौड़े, लेकिन तब तक सभी हमलावर मौके से फरार हो चुके थे. घायल अवस्था में मगबूल शेख को परिजन और ग्रामीणों की मदद से सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया.




