
Patna : पटना में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ, इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, घटना गर्दनीबाग थाना के चितकोहरा पुल पर हुई. अनीसाबाद से चितकोहरा पुल की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवक को एक अज्ञात वाहन ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि एक की मौत मौके पर ही हो गयी और दूसरा सीधे पुल के नीचे गिरा और उसकी भी वहीं मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें : Ranchi NEWS : त्योहारों के समय में भी लगा कचरे का ढेर, निगम और एजेंसी के बीच पीस रही पब्लिक




