JharkhandRanchi

संजय सिंह यादव को राजद ने सौंपी झारखंड कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक संजय सिंह यादव को प्रदेश राजद का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. संजय यादव हुसैनाबाद से पूर्व विधायक रहे हैं. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने इस संबंध में  लेटर जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद के सदस्यता अभियान को गति देने को संजय यादव को अगले आदेश तक के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. मतलब अब झारखंड में अगली व्यवस्था होने तक संजय ही झारखंड में पार्टी की कमान संभालेंगे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : साकची के पार्किंग जोन में दबंगई, पत्नी के सामने युवक का सिर फोड़ा, शिकायतकर्ता को ही थाना ले गयी पुलिस

Related Articles

Back to top button