JharkhandLead NewsRanchi

बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया, रोजी-रोज़गार भी ख़त्म हुआः राजेश ठाकुर

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर राष्ट्रव्यापी ‘जन-जागरण अभियान’ कार्यक्रम के तहत उलीहातू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे पूर्व श्री ठाकुर ने सीठियो, रांची के दुमदुम में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनवारण किया. मौके पर वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित भी किया.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक कालीचरण मुण्डा एवं जन-जागरण अभियान प्रदेश नियंत्रण कक्ष के संयोजक व पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:रांची : बैडमिंटन में दिखाना है अपना टैलेंट तो हो जायें तैयार, हर उम्र के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर उलीहातू से पूर्व नेताजी चौक स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तथा सायको पहुंच कर जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.

जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि आसमान छूती महंगाई और रोज़मर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों ने जहां लोगों का जीना दूभर कर दिया है.

वहीं, रोजी-रोज़गार ख़त्म होता जा रहा है. सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी एवं तेज़ी से गहराती मंदी ने हमारे करोड़ों देशवासियों को बेरोजगारी के गर्त में धकेल दिया है.

इसे भी पढ़ें:धनबाद : सरकारी सिस्टम से हार गई नंदी मुंडाईन, विधवा पेंशन के इंतजार में गई जान

पिछले दो वर्षों में मोदी राज में करोड़ों लोग गरीब हो गयेः गीता

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यूपीए के 10 साल के शासनकल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य किया गया. लेकिन पिछले दो वर्षों में मोदी राज में उनमें से करोड़ों लोगों को पुनः गरीब बना दिया है.

बढ़ती मंहगाई के कारण शहर से लेकर गांव तक की गृहणियों के घर के बजट असंतुलित हो गये हैं. जिसके कारण बच्चों की परवरिश एवं उनका पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. जिससे उनमें केन्द्र की मोदी सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें:‘आपका बंटी’ और ‘यही सच है’ की लेखिका मन्नू भंडारी का निधन

देश में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं: बंधु

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि कोरोना काल के उपरान्त उत्पन्न हालात से पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं. ऐसे में केन्द्र की मोदी सरकार से राहत कार्य चलाने की अपेक्षा थी.

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित अन्य रोजमर्रा की चीजों में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि कर रही है, जिससे आम जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है. जन-जागरण अभियान प्रदेश नियंत्रण कक्ष के संयोजक व पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश ने भी अपने विचार प्रकट किये.

इसे भी पढ़ें:बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान संग्रहालय घूमने के लिए लोगों को अभी करना होगा इंतजार

Related Articles

Back to top button