
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने सीआरपीएफ 60 बटालियन समादेष्टा आनंद जेराई और क्यूआरटी टीम के साथ मंगलवार को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांजी गांव के तराई वाले क्षेत्रों में पहुंचे. इस दौरान नक्सलियों के खिलाफ लांजी के दड़कदा, झरझरा, हरजोड़ा, होयोहातु, चिटपिल, पदमपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
इसे भी पढ़ें: Gumla News: बेटे की हत्या मामले में पूछताछ के लिए लाए गये पिता ने थाना परिसर में आत्महत्या की
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया. साथ ही नक्सलियों का साथ न देने को लेकर कई बातें बताईं गयीं. इस दौरान उनके साथ 60 बटालियन सीआरपीएफ के समादेष्टा, टूआईसी आनंद जेराई, जुल्फीकार अली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार, क्यूआरटी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: आपदा में अवसर तलाश रहे अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल रातू ने 48 घंटा का बिल 1.28 लाख थमाया




