
New Delhi : हिंदी की मशहूर लेखिका मन्नू भंडारी का सोमवार की सुबह को निधन हो गया है. ‘आपका बंटी’ जैसी मशहूर रचनाओं की लेखिका की उम्र 90 वर्ष थी. वह साहित्यकार राजेंद्र यादव की पत्नी थीं. उकी कई रचनाओं पर लोकप्रिय फिल्में भी बनीं. वह अपने लेखन में पुरुषवादी समाज पर चोट करती थीं. उनकी कई प्रसिद्ध रचनाएं हैं. उन्होंने ‘मैं हार गई’, ‘तीन निगाहों की एक तस्वीर’, ‘एक प्लेट सैलाब’, ‘यही सच है’, ‘आंखों देखा झूठ’ और ‘त्रिशंकु’ जैसी कई कहानियां लिखीं.
मन्नू भंडारी का जन्म 3 अप्रैल 1931 को मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुआ था. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज में पढ़ाती थीं.
इसके अलावा भी मन्नू भंडारी ने बहुत सारी बेहतरीन कहानियां और उपन्यास लिखे. उनकी लिखी कहानी ‘यही सच है’ पर 1974 में बासु चटर्जी ने ‘रजनीगंधा’ फिल्म बनायी थी.
मन्नु भंडारी के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर व्याप्त है. तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों, फिल्मी दुनिया और राजनीति से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लग गया है.
इसे भी पढ़ें – खुशखबरी: जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की तीन बेटियां भी दिखायेंगी अपना हुनर



