
New Delhi : अंतरराष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी में भारत की तरफ से एमसी मैरीकॉम ने कमाल दिखाया है. अब इसी कड़ी में पूजा रानी आगे बढ़ा रही हैं, जो टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पदक का पंच लगाने के लिए तैयार है.
इसे भी पढ़ें :कृषि मंडियों को और सशक्त किया जायेगा : नरेंद्र सिंह तोमर
जब करियर खत्म होने के कगार पर था
12 साल पहले मुक्केबाजी का पहला पंच लगाने वाली हरियाणा की रहनेवाली पूजा रानी ने मीडिया को बताया कि उनके जीवन में एक बहुत बुरा दौर भी आया था. 2016 में रियो ओलंपिक के समय उनका करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था. उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘उस समय ऐसा लगा था कि मेरा करियर खत्म हो गया जाएगा.
मैं दोबारा रिंग में नहीं उतर पाऊंगी, उसी साल दीवाली के दौरान पटाखे जलाते हुए मेरा दायां हाथ जल गया था, जिससे उबरने में छह महीने लगे और अगले ही साल 2017 में मेरे कंधे में चोट आ गई थी.
इसलिए एक तरफ ओलंपिक में भाग ना ले पाना बहुत कचोट रहा था. ऐसा लग रहा था कि कभी ओलंपिक नहीं खेल पाऊंगी. हालांकि, मेरे कोच, परिवार और लक्ष्य फाउंडेशन ने मेरा साथ दिया, जिससे मैं रिंग में दोबारा वापसी कर पाई.
इसे भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi adityanath ने खेला नया दांव, जानिये अब क्या फैसला लिया
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता है गोल्ड
पूजा के हाल के प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. इस बारे में पूजा ने कहा, ‘ओलंपिक से पहले खेला जाने वाला यह अंतिम टूर्नामेंट था और इसमें स्वर्ण पदक जीतने से काफी आत्मविश्वास बढ़ा है. इसके साथ ही यह भी पता चलता है कि हमारी लय और तैयारी सही दिशा में जा रही है.’
इसे भी पढ़ें :कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेजः मंडाविया
तकनीकी पर कर रही हैं ध्यान केंद्रित
75 किग्रा के भार वर्ग में रिंग में उतरने वाली पूजा ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारी और पदक जीतने की राह में आने वाली चुनौती को लेकर कहा, ‘मैं इस समय इटली में अभ्यास कर रही हूं और तैयारी काफी अच्छी चल रही है.
मैं ज्यादातर तकनीकी पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं. वहीं पदक के लिए मेरे भार वर्ग में कुल 16 मुक्केबाज हैं, लेकिन नीदरलैंड्स, ग्रेट ब्रिटेन और रूस के मुक्केबाजों पर नजरें होंगी. मैं उन सबके खिलाफ वीडियो देखकर अनुसरण कर रही हूं और अपना गेम प्लान तैयार कर रही हूं.’
इसे भी पढ़ें :एसटी, एससी पदाधिकारियों-कर्मियों को प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए एल खियांग्ते की अध्यक्षता में बनी कमेटी
पूजा की अब तक की उपलब्धियां
- 2021 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2019 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2012 एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2015 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2014 एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक
इसे भी पढ़ें :टेक्निकल यूनिवर्सिटी में न नियमावली न पदाधिकारी, प्रभार भरोसे चल रहा विवि




