ChaibasaNEWS

Chakradharpur: रोमन बस्ती ईचिंडा साई में जलजमाव और गंदगी की समस्याओं को लेकर किया बैठक

Chakradharpur: शहर के वार्ड संख्या 23 पोटका रोमन बस्ती ईचिंडा साई में जलजमाव एवं नाली में जमे गंदगी को लेकर स्थानीय लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे है. ‌इस समस्या के निदान को लेकर रविवार को रोमन बस्ती ईचिंडा साई में पूर्व वार्ड पार्षद नंदू बारला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई व मजदूर नेता सिकंदर जामुदा मुख्य रूप उपस्थित थे. इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रोमन बस्ती ईचिंडा साई में समुचित नाली नहीं रहने के कारण बारिश के दिनों में बारिश का पानी घरों में घुस जाता है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती हैं. 5 साल पहले नगर परिषद द्वारा ललित खलको के घर से संत जेवियर इंग्लिश स्कूल तक नाली का निर्माण किया गया. परंतु एक बार भी नाली की सफाई नहीं हुई. जिससे नाली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. ‌साथ ही क्षेत्र में बदबू एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. ‌ लोग बीमार पड़ रहे हैं. लोगों की समस्या को देखते हुए संत जेवियर इंग्लिश स्कूल के समीप कलभट पुलिया, तालाब के पास एक शोटपीट, मुख्य सड़क से संत जेवियर इंग्लिश स्कूल तक 600 फीट पीसीसी नाली एवं आंगनबाड़ी केंद्र में एक चापाकल निर्माण किया जाए. समस्याओं को सुनने के पश्चात आश्वासन देते हुए समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि नगर परिषद केवल टैक्स वसूली करने का काम कर रही है. परंतु टैक्स देने वाले जनता को शुन्य सुविधा मिल रही है. सफाई के नाम पर नगर परिषद में केवल लूट मची हुई है. ‌इसका ताजा उदाहरण रोमन बस्ती ईचिंडा साई में देखने को मिलेगा. यहां नाली का निर्माण तो कर दिया गया. परंतु 5 साल में एक बार भी नाले की सफाई नहीं हुई. जिसके कारण यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. सबसे अधिक परेशानी लोगों को बारिश के दिनों में होती है. नाली की सफाई एवं क्षेत्र में समुचित नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में भी घुस रहा है. ‌ जिससे लोगों परेशान है. लोगों की समस्या के निदान को लेकर उपायुक्त से मुलाकात का पत्र सौंपी जाएगी. मोके पर मजदूर नेता सिकंदर जामुदा ने कहा कि रोमन बस्ती ईचिंडा साई में समस्या का अंबार है. नगर परिषद के पदाधिकारी इस क्षेत्र का भ्रमण कर समस्याओं को निदान करें. अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर नगर परिषद कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

इस मौके पर बरनाबास पुरती, अगनेश नाग, चलोमीना दत्ता, माइकल दत्ता, राजू पात्रा, मनोज खिचिंगा, माइकल खिचिंगा, शमशेर भेंगरा, लुइस भेंगरा, लुकेश पुरती, मरियम भेंगरा, कैटरीना नाग, कमला नाग आदि मौजूद थे. ‌

Related Articles

Back to top button