
Jamshedpur : सीपी कबीर क्लब, टुइलाडूंगरी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी के सदस्यों का रविवार को शपथ एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता खेमलाल चौधरी उपस्थित हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहां कि सामाजिक दायित्वों का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करना ही एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता की पहचान है. समाज मे कार्य करने पर बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन शांत चित्त और कुशाग्र बुद्धि से अपनी जिम्मेवारी का निर्वाह करने वाला व्यक्ति ही परिपक्व इंसान के रूप में अपनी पहचान समाज मे स्थापित कर पाता है. खेमलाल चौधरी ने कहा कि अच्छे पदाधिकारी की पहचान विषम परिस्थितियों में होती है. आयोजन में विश्वनाथ कौशल, चयन सिंह साहू, हरिनारायण साहू, लक्ष्मी नारायण, देवकी साहू, सरिता साहू, जमुना देवी, मंजू साहू, नूतन साहू, मंजू ठाकुर, गौरी साहू, सावित्री देवी, हर्षा साहू, अजय साहू आदि का अहम योगदान रहा.
इन्होंने ली शपथ:-
संरक्षक – विश्वनाथ कौशल व चयन सिंह साहू
उपाध्यक्ष – मनीलाल साहू व राम प्रकाश साहू
सह सचिव – अजय साहू,
उपसचिव – संतोष कुमार साहू व टीका राम साहू
सलाहकार – दिनेश कुमार, लक्ष्मी नारायण साहू व बहार लाल साहू
कार्यकारिणी सदस्य – सोमाराम, जितेंद्र कुमार, कुंजन प्रसाद, महावीर प्रसाद, कामता प्रसाद, रामप्यारे, ईश्वर प्रसाद, कामेशवर साहू, चेतन दास, नारायण साहू, मदन कुमार, भागीरथी ठाकुर
कोषाध्यक्ष – चंद्रिका प्रसाद
इसे भी पढ़ें: दीवाली ऐसे मनाएं जिससे दुर्घटना व प्रदूषण कम हो: सरयू राय




