JamshedpurJharkhand

डालसा ने पटमदा में ग्रामीणों को कानून और सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरुक

Jamshedpur : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर डालसा जमशेदपुर की ओर से पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत पटमदा के बीडरा गांव में मोबाइल वैन से जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान ग्रामीणों को कानून, उनके अधिकारों व विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. मौके पर जागरुकता पैम्पलेट भी बांटे गए.
विदित हो कि भारत के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत यह अभियान पूरे देश भर में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है. इस क्रम में डालसा टीम ने पटमदा के लगभग डेढ़ दर्जन गावों में डोर-टू-डोर कैंपेनिंग किया गया. जागरुकता अभियान के तहत बिडरा गांव के अलावे मोदक कलि, मझपाड़ा, महतोपाड़ा, बूचा अखाड़ा, कालिंदी पाड़ा, कुमीर, कांटागोरा, खेजुरीडीह, बनकुचिया, हुटुुपाथर आदि गावों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं. साथ ही उन्हें कानून के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर पर अधिवक्ता शमशाद खान, मो शकील, पीएलवी नागेन्द्र कुमार, अरुण रजक, संजय तिवारी, शिवशंकर महतो, नंदा रजक और फटिक चंद्र महतो मौजूद थे.

इसे भी पढ़े: सामाजिक दायित्व का जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन है सच्चे कार्यकर्ता की पहचान: दिनेश कुमार

Related Articles

Back to top button