JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में अब तक 654466 लोगों ने लिया भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प

Ranchi: भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा अब पूरे देश में गति पकड़ने लगी है. 3 दिसंबर तक झारखंड में 2668 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. अब तक झारखंड में 654466 लोगों ने लिया भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी से कई सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) वैन देश भर के विभिन्न स्थानों से एक साथ लॉन्च करके इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी. यात्रा का लक्ष्य 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000+ शहरी स्थानीय निकायों को कवर करना है.  यह यात्रा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए देश के दूर-दराज के  इलाकों में भी  अपना सफर तय कर चुकी है. केंद्र सरकार की यह पहल सुनिश्चित करती है कि  राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति,  यहां तक कि दूरस्थ इलाकों में सभी लोग, इन सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें. यात्रा के दौरान जनता को ऑन-स्पॉट पीएम उज्ज्वला योजना नामांकन, एमवाई भारत स्वयंसेवक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड वितरण जैसी विभिन्न सेवाएं  प्रदान की जा रही है.

यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन प्रदान करने के लिए 9.47 लाख लोगों को पंजीकृत किया गया है,  जिससे उनके परिवारों को रसोईघर में धुएं से  राहत मिल सके. इसी प्रकार 1.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किये जा चुके हैं.

यात्रा के दौरान 18.15 लाख लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत दुर्घटना बीमा प्रदान किया जा चुका है. 10.86 लाख नागरिक जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभान्वित हो चुके हैं.  इसके अतिरिक्त,  प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत 6.79 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान किया जा चुका है. यही नहीं,  भारत सरकार के ‘मेरा भारत’ कार्यक्रम के लिए 27.31 लाख से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: बदलते राजनीतिक हालात से झारखंड मंत्रालय भी हलकान, अधिकारी-कर्मचारियों के बीच खूब हुई कानाफूसी

Related Articles

Back to top button