
Bokaro: गोमियां प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत में सीसीएल कोलयरी के समीप बसे गांधीग्राम के तैतालीस परिवार वर्षों से प्लास्टिक की तंबू में अपना जीवन यापन कर रहे हैं. इन परिवारों का मकान का सपना पूरा करने के लिए बीते वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार की पहल के बाद रहने के लिए 43 पक्के मकान को सियारी में बनाया गया. उन मकानों के चारों ओर से चाहरदिवारी दे दी गई है और पीने के पानी के लिए डीप बोरिंग की व्यवस्था भी कर दी की गई है. लेकिन अभी भी कुछ मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.
इस संबंध में पंचायत के मुखियां विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि लाभुको द्वारा बिजली के लिए आवेदन किया गया है बहुत जल्द गांधी ग्राम वासियों को सियारी में बने उनके घरों में बसाया जाएगा.
वही गोमियां बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि छोटे-मोटे काम बाकी रह गए हैं डेढ़ से दो माह में सारे कामों को निपटा लिया जाएगा और गांधी ग्रामवासियों को उनके घरों में बसाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: कोयला उत्पादन में CCL का रिकॉर्ड परफॉरमेंस, टारगेट से 23 फीसदी अधिक प्रोडक्शन




