NEWS

राजधानी की सड़कों की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कंपनियां इसे ठीक करने में दिखाएं गंभीरता: सीपी सिंह

Ranchi: राजधानी रांची में सीवरेज ड्रेनेज एवं पानी का पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़कों की हुई दुर्दशा को लेकर कार्य कर रही विशेष समिति के बैठक में संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के साथ रांची विधायक सीपी सिंह ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में बैठक की. सीपी सिंह ने कंपनी के अधिकारियों को साफ-साफ निर्देश दिया कि सड़कों की दुर्दशा संबंधित कंपनी के द्वारा हुई है. उसे प्राथमिकता के आधार पर अविलंब दुरुस्त कराना भी कंपनी की ही जिम्मेदारी है. बैठक में संबंधित विभागीय सचिव एवं प्रधान सचिव के नहीं आने को समिति ने गंभीरतापूर्वक लिया. नाराजगी व्यक्त करते हुए झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष को लिखित रूप से इस विषय से अवगत कराने का निर्णय लिया. इस अवसर पर समिति के संयोजक विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सदस्य विधायक रामचंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button