Education & CareerJharkhandRanchiTOP SLIDER

राहत: अब NEET-UG में शामिल होने की अधिकतम उम्रसीमा खत्म, संसोधित बुलेटिन होगा प्रकाशित

Ranchi : देश के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस कोर्स के पहले साल में एडमिशन के लिए नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) लिया जाता है. यह टेस्ट साल भर में एक बार ली जाती है. इस टेस्ट को लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन ने बड़ा और अहम बदलाव किया है. यह बदलाव उम्रसीमा को लेकर है. जिसमें नेशनल मेडिकल कमीशन ने कहा है कि एमबीबीएस सहित अन्य स्नातक स्तरीय कोर्स में शामिल होने के लिए ली जाने वाली नीट से उपरी उम्रसीमा को समाप्त कर दिया गया है. इसे लेकर जल्द ही सूचना जारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: JPSC : 11 केंद्रों में कल से तीन दिन तक चलेगी मुख्य परीक्षा, 4749 उम्मीदवार होंगे शामिल

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से साल 2017 में अधिकतम आयु सीमा अनरिजर्व्ड उम्मीदवारों के लिए 25 साल और रिजर्व्ड उम्मीदवारों के लिए 30 साल निर्धारित की गयी थी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी  के  सीनियर डायरेक्टर डॉ देवव्रत को नेशनल मेडिकल कमीशन के सेक्रेटरी डॉ पुलकेश कुमार की ओर से भेजे गये पत्र में इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया है कि 21 अक्टूबर 2021 को आयोजित चौथी नेशल मेडिकल कमीशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि NEET-UG परीक्षा में बैठने के लिए कोई निश्चित ऊपरी आयु सीमा नहीं होनी चाहिए. इसे लेकर विस्तृत बुलेटिन संसोधित करते हुए जारी की जा सकती है.

बताते चलें कि उम्र के मानदंड पर अक्सर देश के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में सवाल उठाये जाते रहे हैं. आयु सीमा मानदंड हटा दिए जाने से उम्मीदवार अब मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में कई बार और अन्य कोर्सेज में प्रवेश लेने के बाद भी उपस्थित हो सकते हैं. यह कदम विदेशों में प्रवेश पाने वालों के लिए भी मददगार होगा.

Related Articles

Back to top button