Giridih

गिरिडीह बस हादसे में मृतकों के परिजनों को मिला एक-एक लाख रुपये का मुआवजा, चालक पर केस दर्ज

Giridih: गिरिडीह बराकर बस हादसे में मृतकों के परिजनों को एक एक-लाख रुपये का मुआवजा राशि का भुगतान दूसरे दिन रविवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर दिया गया. इस दौरान प्रोबेशनल आईएएस दीपेश कुमारी सदर सीओ रविभूषण प्रसाद ने दिया. जबकि चौथे मृतका का घर हजारीबाग में रहने के कारण बस के खलासी अनिल कुमार उर्फ धनिया के परिजनों को संभवत: सोमवार को उनके आवास में देने के लिए अधिकारी जाएंगे. लेकिन जिन जिन घरों में अधिकारी पहुंचे हर उस घर में मातम पसरा था. लिहाजा, प्रोबेशन आईएएस दीपेश कुमारी जब सबसे पहले कृषि विभाग में कार्यरत मृतक संतोष अग्रवाल के घर पहुंची, तो उनकी पत्नी उनसे लिपट कर रो पड़ी. यही हाल मृतक सौरभ सिन्हा और धरियाडीह निवासी मानिक चंद्र गुप्ता के घर में रहा. जब मृतको के परिजन उनसे लिपट कर रो पड़ी. इधर डीसी के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है. और जांच टीम ने शामिल अधिकारी बाबा सम्राट बस का फिटनेस सर्टिफेक्ट के साथ इंश्योरेंस समेत अन्य दस्तावेजों की जांच करेंगे, तो दूसरी तरफ पीरतांड थाना में ही बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही के साथ ड्राइविंग किए जाने  को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. तो डीसी ने कहा की अब जांच रिपोर्ट के आधार पर बस मालिक राजू खान के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. जब ये स्पष्ट होगा की बस फेल फिटनेस और फेल इंश्योरेंस के बीच चलाया जा रहा था. वैसे दूसरे दिन रविवार को सोशल मीडिया में तेजी से यह वायरल भी हो रहा था की बस के फिटनेस और इंश्योरेंस फेल था. मामले को सदर विधायक सोनू ने भी गंभीरता से लिया. बताते चलें कि शनिवार की हुए घटना के बाद बराकर नदी के समीप एक लाइन होटल में रुके कावरिया के जत्थे ने तुरंत राहत बचाव कार्य में अपने स्तर से जुट गए. सभी बिहार के सासाराम के रहने वाले थे. और जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे. जबकि घटना के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह बस हादसे की डीसी ने जांच के दिए आदेश, अब तक चार की हुई मौत, मुआवजे की भी हुई मांग

Related Articles

Back to top button