JharkhandKoderma

झुमरीतिलैया शहर की सफाई व्यवस्था चरमरायी

  • सफाईकर्मियों ने कर दी है हड़ताल

Koderma : शहर के झंडा चौक, स्टेशन रोड, खुदरा पट्टी, सोना पट्टी, नंदी बाबा चौक सहित झुमरीतिलैया शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है. नगर पर्षद के अधीन कूड़ा संग्रहण का कार्य प्राइवेट कंपनी केएमएसडब्ल्यू की लचर व्यवस्था के कारण कूड़े का उठाव नहीं हो पा रहा है. प्राइवेट कंपनी के रवैये के कारण सफाईकर्मी बुधवार से हड़ताल पर चले गये हैं.

इसे भी पढ़ें- थाना प्रभारी के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

सफाईकर्मी बोले- तीन महीने से नहीं मिला है वेतन

सफाईकर्मियों का कहना है कि कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया. उस वक्त कंपनी ने  हम सभी सफाईकर्मियों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए हर तरह का काम लिया. इसके बावजूद कंपनी द्वारा हमलोगों को पिछले तीन महीने का वेतन नहीं दिया गया है. सफाईकर्मियों का कहना है कि शहर की सफाई के लिए कंपनी द्वारा कोई सुविधा भी नहीं दी गयी है. कंपनी द्वारा सफाई कार्य के लिए फिलवक्त 13 से 14 टीपर ही निकाला जा रहा है. किसी भी गाड़ी का न तो इंश्योरेंस है और न ही फिटनेस अप-टू-डेट है. कई गाड़ियों का हाइड्रोलिक तक खराब है, जिसके कारण हमलोगों को हाथ से ही कूड़ा उठाना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें- जमीन विवाद में भाई ने भाई का ही किया कत्ल

वेतन मांगने पर काम से निकालने की मिलती है धमकी

सफाईकर्मियों ने कहा कि जब भी वे अपने वेतन की मांग करते हैं, तो कंपनी के प्रबंधक द्वारा हम सब सफाईकर्मियों को काम से निकालने की धमकी दी जाती है. दीपावली और छठ महापर्व सिर पर है. ऐसे में घर-परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. हड़ताल पर गये सफाईकर्मियों में सागर कुमार, विक्की कुमार, महेश यादव, उमा शंकर कुशवाहा, दिनेश पासवान, राहुल, रोहित, कर्ण, रितिक, भिखारी महतो, दिनेश कुमार, राहुल भुइयां, विजय पंडित, सुनील गुप्ता, चंदन कुमार, विदेशी भुइयां, महेश यादव, सुनील गुप्ता, मिथिलेश, गुड्डू भुइयां, राजकुमार भुइयां, संतोष कुमार, राजेश भुइयां, चिंतामणि साव, अनूप सिन्हा, सूरज चंद्रवंशी आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘किसान’ धौनी की बगिया में पले-बढ़ेंगे कड़कनाथ

Related Articles

Back to top button