Crime NewsJharkhandKoderma

थाना प्रभारी के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

  • थाना प्रभारी पर है पार्टी जिला सचिव के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

Koderma : जिले के जयनगर थाना प्रभारी के खिलाफ भाकपा माले ने बुधवार शाम पिपचो बाजार से पेट्रोल पंप तक प्रखंड सचिव अशोक यादव के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला. आरोप है कि 10 नवंबर रात के दो बजे कार्यकारी जिला सचिव मोहम्मद इब्राहीम के घर पर थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे और वहां महिलाओं और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया.

आरोप है कि उस वक्त मोहम्मद इब्राहीम घर पर नहीं थे, तो पुलिस ने उनके घर के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की की और घर में घुसकर अलमीरा, बक्सा, वॉशिंग मशीन तोड़ दिये. वहीं, बगल के घर में भी दरवाजा खुलवाकर उनके चाचा 60 वर्षीय शमसुद्दीन मियां और बाबू जान के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की.

इसे भी पढ़ें:डायन बता कर महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

‘जयनगर थाना प्रभारी हटाओ, जयनगर बचाओ’ के लगे नारे

इस घटना के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकालते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ जयनगर थाना प्रभारी हटाओ जयनगर बचाओ, पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, जयनगर थाना प्रभारी श्यामलाल यादव को अविलंब हटाया जाये के नारे लगाये. इस दौरान मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, जिला कमिटी के सदस्य मुन्ना यादव, असगर अंसारी, बहादुर यादव, इनौस जिला संयोजक बालेश्वर राणा, आईसा जिला सचिव सलीम अंसारी ने अपनी बातें रखीं.

मौके पर खुर्शीद अंसारी, अनवर हुसैन, सरयू यादव, मुस्ताक अंसारी, रामचंद्र साव, सुरेंद्र सिंह, मिनहाज अंसारी, सिराज अंसारी, अजमत अंसारी, महफूज आलम, प्रकाश रजक, शिव शंकर दास, शंभु नाथ वर्मा, महफूज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : रांची विविः स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक डॉ एमसी मेहता को प्रभार

Related Articles

Back to top button