
Ranchi: झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चार अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेंगी. झारखण्ड प्रदेश कमिटि के निर्णयनुसार अपनी मांगों के समर्थन में घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में राज्य के तमाम प्रखंडो में नुक्कड़ सभा कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गयी.
इसे भी पढ़ें: आजसू पार्टी महाधिवेशनः गांव की आवाज, झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति सहित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा
ये है प्रमुख मांगें
महिला पर्यवेक्षिका की बहाली में आरक्षण, उम्र सीमा में छूट, शैक्षणिक योग्यता को शिथिल कर मात्र कायार्नुभ व, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए नियुक्ति का आधार बनाने ,सेवा शर्त नियमावली में छूट हुए बीमा, सेवानिवृति का लाभ और सेवा निवृति के बाद मासिक पेंशन व्यवस्था, गैर आंगनबाड़ी कार्यो से मुक्ति, महीने के 5 वीं तारीख तक नियमित मानदेय ,पोषाहार, केंद्र किराया का भुगतान करें तथा केंद्रांश राशि में बढ़ोतरी की मांग प्रमुख मुद्दे हैं.
इस घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के दिन पूरा राँची शहर गुलाबी रंग से भरा जायेगा. इस तैयारी में राँची जिला के सभी प्रखंडो में लगातार जन सम्पर्क अभि यान चला कर कार्यक्रम का पंपलेट वितरण किया जा रहा है. इस आशय की जानकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष सीता तिग्गा ने दी है.




