BiharLead News

9 सितंबर को पटना में कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, 10 से झारखंड का तीन दिवसीय दौरा

Patna : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं. मोहन भागवत 9 सितंबर को पटना पहुंचेंगे. वह यहां के राजेंद्र नगर स्थित विजय निकेतन में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ होनेवाली बैठक में शिरकत करेंगे. बैठक के बाद मोहन भागवत झारखंड के धनबाद के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. आरएसएस प्रमुख बिहार में केवल एक दिन रुकेंगे. वहीं, झारखंड में उनके तीन दिन के प्रवास का कार्यक्रम है.

बिहार और झारखंड में होनेवाले आरएसएस के कार्यक्रमों को लेकर संघ के स्तर पर तैयारियां हो रही हैं. कार्यकर्ताओं में सर संघचालक मोहन भागवत के इस आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: नमाज के लिए कमरा देने के विरोध में दीपक प्रकाश की अगुवाई में बुधवार को विधानसभा घेरेगी भाजपा

Related Articles

Back to top button