
New Delhi : एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 57 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में भारत को बड़ी सफलता हासिल हुई है. भारतीय पहलवान रवि दहिया ने यहां गोल्ड जीत लिया है. भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने शनिवार को यहां कजाखस्तान के रखत कालजान के खिलाफ दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में तकनीकी श्रेष्ठता के बूते जीत दर्ज की और एशियाई चैम्पियनशिप में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें :रूक्का डैम में 150 मेगावाट का सोलर फ्लोटिंग पावर प्लांट हो रहा तैयार, हटिया डैम का प्लान रिजेक्ट
रवि ने अपने सभी मुकाबलों में शुरू में बढ़त गंवा दी
तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि ने अपने सभी मुकाबलों में शुरू में बढ़त गंवा दी थी लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करते हुए पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया. यह उनका सत्र का दूसरा फाइनल था. उन्होंने फरवरी में डान कोलोव स्पर्धा में रजत पदक जीता था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में जीरो कट बिजली साबित हो रही हाथी के दांत, 75000 करोड़ के 26 एमओयू अब तक काट रहे फाइलों के चक्कर
पुरुषों के 57 किग्रा शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी
सोनीपत के नहरी गांव के रहने वाले ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि ने एक बार फिर अपनी शारीरिक क्षमता और रणनीतिक श्रेष्ठता का परिचय देते हुए पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में पहले जापान के रिकुतो अराई को हराया और बाद में मंगोलिया के जानाबाजार जंदनबुड पर 12-5 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी.
इसे भी पढ़ें :बढ़ती गर्मी के साथ रांची में बढ़ा जल सकंट, 700 फीट पर भी नहीं मिल रहा पानी
भारतीय पहलवान को कोई अंक नहीं लेने दिया
खिताबी भिड़ंत में कलजान ‘टेक डाउन’ से आगे हो गये थे और काफी समय तक उन्होंने भारतीय पहलवान को कोई अंक नहीं लेने दिया. लेकिन अपनी शैली के अनुरूप रवि ने तकनीकी श्रेष्ठता की बदौलत मुकाबले पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया.
उन्होंने छह लगातार ‘टू-प्वाइंटर’ हासिल किये और इस दौरान खुद को ‘लेफ्ट-लेग अटैक’ से भी बचाया जिससे यह मुकाबला दूसरे पीरियड के शुरू में ही खत्म हो गया और भारत ने इस साल टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया. रवि ने दिल्ली में 2020 चरण में और पिछले साल अलमाटी में भी स्वर्ण पदक जीता था.
इसे भी पढ़ें :34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किए दो केस, जांच शुरू




