
Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने नामांकन के उपरांत क्षेत्र में जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है. शनिवार को उन्होंने बिरसानगर, सिदगोड़ा, एग्रीको एवं सीताराम डेरा सहित कई बस्ती इलाकों का दौरा किया गया. पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जन संपर्क अभियान चला रही हैं.
साथ ही बस्तीवासियों के समस्याओं से भी अवगत हो रही हैं. बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि बस्तीवासियों से उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है. बस्तियों में जल जमाव, पेयजल की समस्या, गन्दगी की समस्या समेत कई अन्य समस्याएं हैं. चुनाव में जीत मिलने के बाद वह एक-एक समस्याओं का निदान करेंगे.




