JharkhandLead NewsRanchi

रांची का मशहूर कुमार गर्ल्स हॉस्टल हुआ सील, जानें क्या है वजह

नक्शा का उल्लंघन, कॉमशियल तरीके से हो रहा था उपयोग

Ranchi : रांची नगर निगम अब राजधानी के वैसे भवनों जो पास किये नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को निगम के टाउन प्लानर के नेतृत्व में एक टीम ने लालपुर के पीस रोड स्थित कुमार गल्र्स हॉस्टल के B-ब्लॉक को सील कर दिया. हॉस्टल को सील करने के लिए निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण दल टीम के साथ पहुंचे थे.

बताया गया कि हॉस्टल संचालक निगम द्वारा पास नक्शा के नियमों का उल्लंघन कर रहा है. हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल बनाया जाना है, लेकिन इसका उपयोग यहां मेस, कार्यालय, वार्डन रूम व गेस्ट रूम के तौर पर किया जा रहा हैं. नक्शा शाखा की मानें, तो यह पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन है. इस दौरान निगम ने हॉस्टल संचालकों को जल्द से जल्द पूरे सामानों को निकालने का निर्देश भी दिया. अधिकांश सामान निकालने के बाद निगम की टीम ने ग्राउंड फ्लोर में बने गेट को सील कर दिया.

इसे भी पढ़ें :टुरिज्म : नये साल के स्वागत के लिए तैयार है बिहार का पहला और देश का दूसरा ग्लास ब्रिज

ग्राउंड प्लोर का कुछ हिस्सा ही अभी सील किया गया

निगम की तरफ से बताया गया कि अधिकारियों ने हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह से सील करने का आदेश दिया था. हालांकि इस फ्लोर पर कोई मुख्य द्वार या गेट नहीं है. इस कारण केवल अभी ग्राउंड प्लोर के कुछ हिस्से को ही सील किया गया है.

निगम मंगलवार को इसे पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई करेगा. निगम की कार्रवाई के कारण यहां रहने वाली लड़कियां भी पूरी तरह से डरी सहमी थी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : रंगदारी को लेकर BCCL कुसुंडा एरिया में अपराधियों ने मचाया उत्पात, फायरिंग भी की

हॉस्टल संचालिका बोली, कंगना रनौत से जैसा बर्ताव हुआ वैसा व्यवहार कर रही RMC

निगम की कार्रवाई के दौरान यहां की स्थिति थोड़ी बिगड़ती भी दिखी. जब हॉस्टल को सील किया जा रहा था, तो लॉज संचालिका ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर को ही पूरी तरह से सील करने से यहां रहने वाली लड़कियों के अंदर-बाहर जाने पर पूरी तरह से रोक लग जायेगी.

इस पर निगम के टीम ने कहा कि अगर पूरी तरह से सील नहीं किया गया तो फिर सील करने का मतलब क्या. एक रास्ता खुला रहने से लोग आराम से आ-जा सकेंगे. ऐसे में सील का कोई महत्व नहीं रह जायेगा.

इस पर संचालिका ने कहा कि जिस तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ मुंबई में किया जा रहा था, उसी तरह से अब यहां भी निगम वहीं रवैया अपना रहा है. निगम अधिकारी यह ध्यान रखें कि कंगना ने वहां जैसे बीएमसी का हाल किया था. वही हाल यहां आरएमसी का किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : DGP ने दी चेतावनी- PLFI के बचे-खुचे उग्रवादी हथियार डाल दें, वरना जिदन जैसा ही होगा हश्र

Related Articles

Back to top button