Crime NewsRanchi

रांची: अपराध की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार, पिस्टल और गोली बरामद

Ranchi: राजधानी में चुटिया थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अंदीप गोप है और वह इटकी में हुए पेट्रोल पंप लूटकांड मामले का मुख्य आरोपी है. पुलिस ने युवक को एक पिस्टल और दो गोली के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वह पिस्टल के साथ बहू बाजार के समीप घूम रहा था. इस दौरान मिले गुप्त सूचना पर चुटिया थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद युवक के पास पिस्टल व दो गोली बरामद हुआ.पूछताछ के दौरान ही पुलिस अधिकारियों को यह जानकारी हुई कि हिरासत में लिया गया युवक पेट्रोल पंप लूट कांड का मुख्य आरोपी है.

इसे भी पढ़े: गिरिडीह में फैक्ट्रीकर्मी जावेद अंसारी हत्याकांड में शामिल दो अपराधी धराए,तीसरा फरार

इटकी के भूमिजा फ्यूल पंप में हुई थी घटना
पिछले दिनों इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव के पास भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पुलिस ने पहले सोनू गोप और प्रीतम साहू को गिरफ्तार कर बीते गुरुवार को ही जेल भेज दिया था जबकि तीन अन्य आरोपी विजय उरांव, अंदीप गोप और लालू उरांव फरार चल रहे थे. बाद में शुक्रवार को दो अन्य अपराधी विजय और लालू को भी चुटिया थाना क्षेत्र से गिऱफ्तार कर जेल भेजा गया.

Related Articles

Back to top button